मां दुर्गा की अराधना से मन निर्मल होकर आत्मिक, दैविक व भौतिक शक्तियों की प्राप्ति होती है-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी

मां दुर्गा की अराधना से मन निर्मल होकर आत्मिक, दैविक व भौतिक शक्तियों की प्राप्ति होती है-स्वामी कैलाषानंद ब्रह्मचारी
हरिद्वार 24 अक्टूबर। नीलधारा स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में म0म0 स्वामी कैलाषानंद ब्रह्मचारी महाराज के तत्वावधान में मां दक्षिण काली की विषेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए स्वामी कैलाषानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि मां दुर्गा की अराधना से मन निर्मल होकर आत्मिक, दैविक व भौतिक शक्तियों की प्राप्ति होती है और सदाचार व संयम की भावना जागृत होती है। उन्होनंे कहा कि मां की अराधना से सिद्धियों में निधियों को प्राप्त समस्त रोग, शोक दूर होकर आयु, यश में वृद्धि होती है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली देवी मां भगवती परम सुखदायी है जो अपने भक्तों की समस्त इच्छायें पूर्ण करती है। अपनी शरण में आने वाले श्रद्धालु भक्तों का मां कल्याण कर उन्हें यष वैभव व कीर्ति प्रदान करती है। सभी को मोह, माया, लोभ का त्याग कर मां की भक्ति में लीन रहना चाहिये क्योंकि भक्ति में ही जीवन का आनंद है और मां भगवती की कृपा से ही व्यक्ति अपने कल्याण का मार्ग प्रषस्त कर सकता है। इस दौरान आचार्य पवनदत्त मिश्र, पं0 प्रमोद पाण्डे, अंकुष शुक्ला, सागर ओझा आदि उपस्थित रहे।

 

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *