मां भगवती की कृपा से जीवन भवसागर से पार हो जाता है-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 16 अप्रैल। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की कृपा जिस भक्त पर हो जाती है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित नवरात्र उत्सव के दौरान अष्टमी पूजन में शामिल हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रों में मां भगवती के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। आठवें नवरात्र पर देवी मां गौरी की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र मां भगवती की कृपा प्राप्त करने का सबसे उपयुक्त अवसर है। सभी को नौ दिनों तक व्रत रखकर देवी के सभी नौ स्वरूपों की पूजा आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा तथा पूज्यनीय बताया है। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है। वहां स्वयं देवता वास करते हैं। इसलिए सभी को नवरात्रों में देवी भगवती के सभी स्वरूपों की पूजा आराधना करने के साथ महिलाओं और कन्याओं का सम्मान करना चाहिए और उनके संरक्षण संवर्द्धन के लिए तत्पर रहना चाहिए।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *