सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करेंगे महंत कमल गिरी-स्वामी शरदपुरी

हरिद्वार, 11 दिसम्बर। महंत कमल गिरी महाराज को सन्यास रोड़ स्थित श्री बापेश्वर धाम आश्रम के महंत मधुसूदन गिरी महाराज ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। आश्रम में आयोजित महंत मधुसूदन गिरी महाराज के स्वागत समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने आश्रम के कोठारी महंत कमल गिरी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महंत कमल गिरी को शुभकामनाएं देते हुए स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि महंत कमल गिरी विद्वान संत हैं। संत समाज को पूर्ण विश्वास है कि महंत कमल गिरी अपने गुरू महंत मधुसूदन गिरी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आश्रम के सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाएंगे और सनातन धर्म संस्कृति के सरंक्षण संवर्द्धन में योगदान करेंगे। महंत हनुमान बाबा ने कहा कि योग्य गुरू को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अतुलनीय योगदान कर रहे महंत मधुसूदन गिरी महाराज के शिष्य महंत कमल गिरी संत परंपरांओं का पालन करते हुए समाज को अध्यात्म से जोड़ने में सहयोग करेंगे। महंत मधुसूदन गिरी महाराज ने कहा कि महंत कमल गिरी सनातन धर्म परंपरांओं का पालन करते हुए संत सेवा और मानव कल्याण में योगदान करेंगे। महंत कमल गिरी ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाना और गुरू के अधूरे कार्यो को पूरा करना ही उनका उद्देश्य है। इस अवसर पर महंत सत्यम गिरी, महंत कृष्णदास, स्वामी ब्रह्मानंद, महंत हनुमान बाबा, महंत देवगिरी, महंत सूर्यमोहन गिरी, महंत गोविंददास, महंत राघवेंद्र दास, महंत निर्भय सिंह, स्वामी कृष्ण पुरी सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *