साई कुटुम्ब द्वारा 8वें “सामुहिक साई स्नान” का आयोजन

 
 हरिद्वार समाचार– साई कुटुम्ब द्वारा सामूहिक साई स्नान का आयोजन कोरोना काल के चलते सांकेतिक रूप से ही गोविंद घाट, गोविंदपूरी पर किया गया । 
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना के कारण सिर्फ हरिद्वार के ही बहुत कम संख्या में साई भक्त प्रातः 10 बजे गोविंद घाट पर एकत्र हुए ओर साई की प्रतिमा के साथ सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया । स्नान करते समय साई भक्त “साई बाबा की जय” व “गंगा मईया की जय” के नारे लगा रहे थे । स्नान के पश्चात साई प्रतिमाओं को भक्तों द्वारा सुंदर सुंदर वस्त्र पहनाकर साई आरती की गई । 
साई भक्तों के द्वारा साई से प्रार्थना की गई कि “साई जल्द से जल्द महामारी को समाप्त कर पूरे विश्व को स्वस्थ करें व महामारी में प्राण गवाने वाले हमारी प्रियजनों की आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान दें ।
आरती के पश्चात साई भक्तों को व घाट पर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया ।
साई कुटुम अध्यक्षा श्रीमती पूनम कपिल ने बताया कि कोरोना काल से पहले प्रत्येक वर्ष सामूहिक साई स्नान “हरकी पौड़ी” पर ढोल बाजे के साथ जा कर किया जाता था, जिसमे दूर सुर से साई भक्त भाग लिया करते थे, परंतु इस वर्ष भी गत वर्ष की ही भांति साई स्नान के कार्यक्रम को सांकेतिक रूप में ही आयोजित किया गया । समस्त साई भक्तों को घर पर रह कर ही facebook पर live दिखाने का प्रयास किया गया ।
साई स्नान में मुख्य रूप से आर.के.मल्होत्रा जी, राम आर्य जी, एच. के.पेटवाल जी,तीर्थ भाटिया जी, रजनीश जी, रवि वर्मा, शमीर, पंकज शर्मा, नितिन जयसिंह, कविता धीमान, राकेश शर्मा, अमित मेहता, आशीष मित्तल, किरण अरोड़ा, पूजा, बबली, मोना, अर्चना, अरुणा, भानु, सुनीता आदि शामिल रहे

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *