पूरी दुनिया अपना रही है सनातन धर्म संस्कृति-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 10 जनवरी। अमेरिका से स्वामी वेदव्यासानंद के नेतृत्व में हरिद्वार आए 90 विदेशी नागरिक मकर संक्राति पर सनातन धर्म की दीक्षा लेंगे। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज सभी को श्री दक्षिण काली घाट पर सनातन धर्म की दीक्षा प्रदान करेंगे। बुधवार को सभी ने गंगा तट पर ध्यान पूजन कर मां दक्षिण काली के दर्शन किए और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। सभी को मां की चुनरी एवं नारियल भेंटकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति और परंपरांओं से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। विदेशों में रह रहे लोग पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर सनातन धर्म संस्कृति के बारे में जानना और इसे अपनाना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि पूरे विश्व में सनातन धर्म संस्कृति को पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि शांति और ज्ञान की तलाश में अमेरिका से 90 लोग स्वामी वेदव्यासानंद महाराज के संयोजन में हरिद्वार आए हैं। सभी को सनातन परंपरा के अनुरूप यज्ञ, ध्यान और पूजन विधि सिखायी जा रही है। 15 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर सभी को दीक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वामी वेदव्यासानंद महाराज विदेशों में सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम योगदान कर रहे हैं। स्वामी वेदव्यासानंद महाराज एवं उनके शिष्य स्वामी कृष्णानन्द ने कहा कि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। पूज्य गुरूदेव स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन में अमेरिका व अन्य देशों में सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि 15 जनवरी को दीक्षा कार्यक्रम में अनेक प्रमुख संत मौजूद रहेंगे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *