विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा भारत-स्वामी आदियोगी

हरिद्वार, 5 अप्रैल। स्वामी आदियोगी महाविद्यापीठम् के परमाध्यक्ष स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि देश की एकता अखण्डता एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ आयोजित किए जा रहे महायज्ञ के प्रभाव से भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सनातन धर्म के प्रभुत्व का समय है। सनातन धर्म की अनूठी परंपरांओं से प्रभावित होकर पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को अपना रही है। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि यज्ञ के प्रभाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग में आ रहे अवरोध भी दूर होंगे। संत समाज की उपस्थिति में यज्ञ की पूर्णाहूति कर विश्व कल्याण और देश की एकता अखण्डता के लिए प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने कहा कि सदैव परमार्थ के लिए तत्पर रहने वाले संतों ने हमेशा देश व समाज के कल्याण में योगदान किया है। समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में संत समाज की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से संतों के सानिध्य में प्रचारित प्रसारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरी दुनिया को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति कर रहा है। सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं से पूरे देश में राज्य का मान बढ़ा है। इस दौरान पंडित गंगा प्रसाद बड़ोला ने बताया कि अनुष्ठान से निश्चित ही विश्व में शांति कायम होगी। उन्होंने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहूति पर कई प्रमुख संत व राजनेता शामिल होंगे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *