मुख्यमंत्री से मिले महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज

 

 

 हरिद्वार समाचार– हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके आवास पर वार्ता कर चारधाम यात्रा खोले जाने की मांग की। भेंटवार्ता के दौरान महामण्डलेवर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री के समक्ष विचार रखते हुए कहा कि दो वर्षो से लगातार कोरोना के चलते धार्मिक क्रियाकलापों के साथ साथ व्यापार चैपट हो गया है। जिससे व्यापारियों व व्यवसायियों के समक्ष अनेकों प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पूरी तरह तीर्थाटन पर निर्भर है। देश दुनिया से तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा में शामिल होने आते हैं। केंद्र व राज्य के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए चारधाम यात्रा को जनहित में प्रारंभ करना चाहिए। राज्य की सरकार पर संसाधन हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों को लागू कराते हुए चारधाम यात्रा प्रारंभ की जाए। चारधाम यात्रा पर लाखों ट्रैवल्स व्यवसायियों का रोजगार निर्भर रहता है। दो वर्षो से ट्रैवल्स व्यवसायी भी तंगी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मठ मंदिर आश्रम अखाड़ों से धार्मिक क्रियाकलाप संचालित होते हैं। देश दुनिया में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होता है। ऐसे में संपूर्ण रोक रोक लगाए जाने से धार्मिक क्रियाकलाप भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं एवं भक्तों की मान्यताओं का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा प्रारम्भ की जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना के केस धीरे धीरे कम हो रहे हैं। जैसे-जैसे केस कम होंगे सरकार लोगों को राहत देगी। स्थिति नियंत्रण में आने पर चारधाम यात्रा का संचालन भी किया जाएगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *