हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-श्रीमहंत नरेंद गिरी

 हरिद्वार समाचार–अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने यूपी के अलीगढ़ में हिंदू परिवारों के उत्पीड़न पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि शामली के कैराना के बाद अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में धर्म विशेष के बहुसंख्यक लोगों के उत्पीड़न से हिंदु समाज के लोग पलायन कर रहे हैं। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि जहां पर मुस्लिम बहुसंख्यक हो जाते हैं। वहां हिंदुओं का रहना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि मुस्लिम ऐसा न करें नहीं तो उन्हें ऐसा कृत्य करना भारी पड़ेगा। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि नूरपुर गांव के दलित परिवार भी हिंदु समाज का ही अंग हैं। यदि उनके साथ अन्याय और अत्याचार होगा तो संत समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने सीएम योगी से मांग की है कि जिन लोगों ने ऐसा घृणित कार्य किया है उनके खिलाफ जांच कराकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा है कि मुस्लिमों को ऐसा आचरण कतई नहीं करना चाहिए। उन्होंनेे मुस्लिम धर्मगुरुओं से भी अपील की है कि उन्हें मुसलमानों को ऐसा करने से रोकना चाहिए। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि मुसलमानों को यह भूलना नहीं चाहिए कि देश में अभी भी हिंदू बहुसंख्यक है। उन्होंने कहा है कि नूरपुर गांव के हिंदू परिवारों को किसी तरह से डरने की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि प्रदेश में सीएम योगी और केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है। किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी मुस्लिम अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और साधु संत उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार हैं और देश भर में प्रदर्शन करेगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *