मर्यादा से खिलवाड़ करने वाले आदिपुरूष के निर्माता निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई करे केंद्र सरकार-जयेंद्र मुनि

हरिद्वार, 23 जून। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत जयेंद्र मुनि महाराज ने केंद्र सरकार से फिल्म आदिपुरूष के निर्माता निर्देशक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में जयेंद्र मुनि महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म का उपहास उड़ाने वाले आदिपुरूष के निर्माता निर्देशक को बख्शा नहीं जाएगा। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और महावीर हनुमान जन जन के आराध्य हैं। आदिपुरूष के निर्माता निर्देशक ने फिल्म में अशोभनीय संवादों और पात्रों के चित्रण में जिस प्रकार मर्यादा से खिलवाड़ किया है। उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। फिल्म में पात्रों का जिस प्रकार चित्रण किया गया है और जिस प्रकार के संवाद फिल्म में रखे गए हैं। उसे देखकर लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। संतों महंतों और आम लोगों में फिल्म के निर्माता निर्देशक के प्रति रोष है। कारोबारी महंत गोविंददास महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हुए कहा कि फिल्म पर रोक लगाने के साथ लोगों की भावनाएं आहत करने वाले निर्माता निर्देशक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि फिल्मों के जरिए सनातन धर्म संस्कृति का उपहास उड़ाने का चलन बन गया है। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार को कड़ा कानून बनाया जाए। यदि फिल्म आदिपुरूष पर रोक नहीं लगायी तो संत समाज आंदोलन करेगा। महंत प्रेमदास, महंत कैवल्यानंद, महंत राघवेंद्रदास, महंत मुरलीदास, महंत केशवदास, महंत बलवंत दास, महंत गोविंददास आदि संतों ने भी फिल्म आदिपुरूष पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि सनातन धर्म संस्कृति और हिंदू देवी देवताओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *