हरिद्धार में दिनांक 30.11.2020 को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व स्थगित किया जाता है

हरिद्वार समाचार- दिनांक 30 नवम्बर 2020 को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। इस स्नान पर्व के दौरान पूर्व वर्षो में देश के विभिन्न भागों यथा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से लाखों की सख्ंया में श्रद्धालुगणों ंका हरिद्धार के विभिन्न गंगा घाटों में गंगा स्नान हेतु आवागमन होता हैं। वर्तमान में विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के संक्रमण में काफी वृद्धि होे रही है। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वृद्धि को रोकने तथा जन सुरक्षा एंव स्वास्थ्य के दृष्टि से भारी जन समुदाय को एक स्थान पर एकत्रित होने से रोका जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है।
उक्त को दृष्टिगत रखते हुये कोविड-19 एंव भारत सरकार द्धारा जारी गाइडलाईन्स, दिशा निर्देशांे के अनुरूप हरिद्धार में दिनांक 30.11.2020 को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व स्थगित किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुये पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध महामारी अधिनियम 1897 (Epidemic disease Act 1897) व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानो के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायगी।
यह जानकारी श्री सी0 रविशंकर, जिलाधिकारी, हरिद्धार ने दी है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *