जीवन को नया संदेश देते हैं नवरात्र-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 12 अप्रैल। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्र जीवन को नया संदेश देते हैं। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में नवरात्र पूजन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में नौ दिनो तक देवी भगवती की आराधना पूजन करने के साथ आत्मावलोकन भी करें। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को देवी का प्रतिरूप माना गया है। आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कोई ऐसा क्षेत्र ऐसा नहीं है। जिसमें महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज ना करा रही हों। इसके बावजूद महिलाओं और बेटियों के लिए बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किए जाने का विधान है। इसके साथ कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन के संकल्प की भी आवश्यकता है। नवरात्रों में नौ दिनों तक देवी भगवती की आराधना के साथ सभी को कन्याओं के संरक्षण, संवर्द्धन और उन्हे प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने तथा महिलाओं और कन्याओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प भी लेना चाहिए। इस संकल्प के साथ ही नवरात्र व्रत की पूर्णता होगी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *