भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं मां महाकाली-महंत रजनी देवी

हरिद्वार, 9 फरवरी। श्यामपुर कांगड़ी गाजीवाली स्थित श्री महाकाली देवीदास शक्ति पीठ आश्रम की परमाध्यक्ष महंत रजनी देवी महाराज ने श्रद्धाल​भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मां महाकाली अपने भक्तों पर सदैव कृपा करती है। प्रत्येक अनिष्ट से भक्त की रक्षा कर वैभव प्रदान करती हैं। विधि विधान से मां महाकाली की पूजा अर्चना करने से परिवार के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि का वास होता है। भक्तों को आशीर्वचन देते हुए उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान से भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। सभी को सद्गुरू का चयन कर उनके सानिध्य में ज्ञान प्राप्त कर उसके अनुसार आचरण करना चाहिए। सद्मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है और प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। महंत रजनी देवी ने कहा कि हरिद्वार विश्व की आध्यात्मिक राजधानी है। हरिद्वार के संतों द्वारा प्रसारित आध्यात्मिक संदेशों से पूरे विश्व को मार्गदर्शन मिलता है। श्रद्धालु भक्तों से गंगा को स्वच्छ, निर्मल, अवरिल बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थ है। महाकुंभ सहित अनेक स्नान पर्व हरिद्वार के गंगा तटों पर आयोजित होते हैं। जिनमें देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में गंगा को निर्मल, स्वच्छ, अविरल बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मां गंगा सभी का कल्याण करती है। इसलिए गंगा में किसी प्रकार की गंदगी ना डालें साथ ही दूसरों को भी गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। सभी के सहयोग से ही गंगा निर्मल होगी। महंत रजनी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को आश्रम में मां महाकाली की विशेष पूजा अर्चना होती है। मां महाकाली की कृपा से पूजा में शामिल होने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होने बताया कि प्रत्येक शनिवर को मां महाकाली की विषेश अर्चना पूजा होती है। जो भक्त इस पूजा में शामिल होते है। उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करती है मां काली।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *