श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की।

हरिद्वार, 18 फरवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव की महिमा संसार में अपरंपार है। भगवान शिव को जलाभिषेक अति प्रिय है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने से भक्तों को भगवान शिव व माता पार्वती की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है। भगवान शिव व माता पार्वती की कृपा से साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। भारत माता मंदिर के महंत महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव सृश्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। भक्तों की सूक्ष्म आराधना व जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। बैरागी कैंप स्थित ज्ञान गंगा गौशाला के परमाध्यक्ष श्रीमहंत रामदास महाराज ने देश विदेश से आए श्रद्धालुओं को शिव महिला से अवगत कराते हुए कहा कि पूरी सृष्टि शिव में समाहित है। प्रतिदिन शिव आराधना व जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सभी को नित्य शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *