केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुंभ मेले को लेकर की बैरागी संतों से वार्ता-शाही स्नान में वैष्णव संत करेंगे केंद्र सरकार की गाइडलाईन का पालन-श्रीमहंत राजेंद्रदास

 
 हरिद्वार समाचार– 27 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान को लेकर बैरागी सतों के कड़ा रूख अपनाने के बाद सक्रिय हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज से वार्ता की। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने बताया कि कुंभ मेला आयोजन को लेकर उनकी गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर लंबी वार्ता हुई है। गृहमंत्री ने शेष बचे आखिरी शाही स्नान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार की गाइड लाईन का पालन करने की अपील की है। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की अपील को मानते हुए सरकार की गाइड लाईन का पालन किया जाएगा और परंपराओं का पालन करते हुए वैष्णव संत सीमित संख्या में ही आखिरी शाही स्नान करेंगे। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए श्रद्धालुओं से कुंभ मेले में नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई श्रद्धालु आना चाहता है तो सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आए और कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सेनेटाइजर व शारीरिक दूरी जैसे सभी नियमों का पालन करें।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *