हनुमान जी की आराधना से पूरे होते हैं सभी संकल्प-स्वामी संतोषानंद

हरिद्वार, 22 अप्रैल। श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में मंगलवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी। आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने बताया कि संतजनों के सानिध्य व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में विशेष हवन, पूजन व संत समागम का आयोजन किया जाएगा। भगवान हनुमान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके उपरांत श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। स्वामी संतोषानंद महाराज ने बताया कि महावीर हनुमान की नियम पूर्वक विधि विधान से आराधना करने से सभी संकल्प पूरे होते हैं। हनुमान जी भाव से प्रसन्न होते हैं और भक्तों की प्रत्येक संकट से रक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि बाबा हीरादास हनुमान मंदिर अत्यन्त प्राचीन मंदिर है। जिसकी स्थापना स्वयं बाबा हीरादास ने की थी। उन्होंने सभी भक्तों से हनुमान जयंती उत्सव में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने से नकारात्मकता दूर होती है। जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *