मां भगवती की आराधना से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं-स्वामी ऋषि रामकृष्ण

हरिद्वार, 16 अप्रैल। निर्धन निकेतन के परामध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि नवरात्र व्रत और मां भगवती की आराधना पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रों के अवसर पर 51 विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में आश्रम में आयोजित विशेष अनुष्ठान के दौरान आठवें नवरात्र पर श्रद्धालु भक्तों को देवी भगवती की महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि मां भगवती की आराधना करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आता है। मां भगवती की कृपा से व्यक्ति भय मुक्त होकर सभी सुखों को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि कष्टों से मुक्ति पानी है तो नवरात्रों में नौ दिनों तक मां भगवती के सभी स्वरूपों की पूजा अर्चना करें। मां भगवती की पूजा अर्चना और ध्यान करने से उनकी कृपा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मां भगवती के निमित्त हवन यज्ञ करने से वातावरण में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होता है। जिससे मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *