मां की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं -स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 15 अप्रैल। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। जो भक्त नवरात्रों में मां दुर्गा की आराधना और पूजन करते हैं। मां दुर्गा की कृपा से उनके सभी संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित नवरात्र उत्सव के सातवें दिन भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां दुर्गा आसुरी शक्तियों का नाश कर अपने भक्तों की रक्षा करती है। श्री दक्षिण काली मंदिर में मां काली साक्षात रूप से विराजमान हैं। नवरात्रों में मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को मां काली के साथ बाबा कामराज की कृपा और आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। जो भक्त नियमित रूप से मां दक्षिण काली के दर्शन करने आते हैं। उनके जीवन में आने वाले सभी विघ्न और बाधाएं दूर हो जाती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि मंदिर में आयोजित नवरात्र उत्सव के दौरान विश्व कल्याण के लिए कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के पुष्पों से मां भगवती का भव्य श्रंग्रार किया जा रहा है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *