विश्व में सनातन धर्म संस्कृति की पताका फहराने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका- स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 12 जनवरी। अमेरिका और रूस आदि कई देशो से आए विदेशी नागरिकों ने श्री दक्षिण काली मंदिर घाट पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना को लेकर गंगा पूजन और रूद्र चंडी यज्ञ किया। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूरी दुनिया के लोग सनातन धर्म संस्कृति और अध्यात्म को अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी वेदव्यासानंद महाराज के नेतृत्व में अमेरिका से 90 नागरिक श्री दक्षिण काली मंदिर आए हैं और सनातन धर्म संस्कृति के तहत होने वाले धार्मिक क्रियाकलाप सीख रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सभी को सनातन धर्म की दीक्षा प्रदान की जाएगी। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका को फहराने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है। धर्मनगरी हरिद्वार के संत महापुरूषों द्वारा प्रसारित किए जाने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरे विश्व के लोगों को मार्गदर्शन मिल रहा है। स्वामी वेदव्यासानंद महाराज ने कहा कि निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज दिव्य संत हैं। धर्म शास्त्रों का उनका ज्ञान विलक्षण है। ऐसे महापुरूष के सानिध्य में सनातन धर्म की दीक्षा ग्रहण करना बेहद गौरवशाली है। अमेरिका से आए स्वामी वेदव्यासानंद के शिष्य कृष्णानंद ने अपने गुरूजनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सभी भक्तों को रूद्राक्ष की माला पहनाकर और प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया और जय श्रीराम, जय गंगे मैया का घोष किया। इस अवसर पर वेदमूर्ति आचार्य पवनदत्त मिश्र, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, प्रमोद पांडेय, भगवती प्रसाद मिश्र, सिद्धार्थ नारायण, अनुराग वाजपेयी, कृष्णा, अनुज दुबे, चेतन शर्मा, पीटर, सुजैन सहित कई लोग 

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *