योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उन्नति कर रहा उत्तर प्रदेश-स्वामी राजराजेश्राश्रम

हरिद्वार, 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर संतों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों से राम मंदिर सहित कई विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे संतों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत और सम्मान किया। संतों ने योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, और दीघार्यू की कामना करते हुए यशस्वी होकर नेतृत्व करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार उन्नति कर रहा है। सनातन धर्म को मजबूती मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। एक कुशल प्रशासक के रूप में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति दी है। संतों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका फहरा रही है और भारत जल्द ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। इस दौरान जगद्गुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वरस्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, स्वामी यतिश्वरानंद, बाबा हठयोगी, योगाचार्य स्वामी आशुतोष महाराज, स्वामी कमलेश्वर पुरी, आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *