ज्वालापुर विधायक ने दिया छात्रों को आशीर्वाद ।

हरिद्वार

आज दिनांक 19 फरवरी 2023 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में छात्रावास में रह रहे छात्रों को आशीर्वाद हेतु एक हवन का आयोजन किया गया ।
हवन में पहुंच कर ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर द्वारा छात्रों को पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद दिया गया । इस अवसर पर विधायक द्वारा कहा गया कि आज तक मुझे पता ही नहीं था ऐसा छात्रावास मेरी विधानसभा में है । छात्रावास व छात्रों के लिए अपनी तरफ से सहयोग करने का आश्वासन भी विधायक द्वारा दिया गया । और कहां शिक्षा पर सबका अधिकार है, सभी छात्र मन लगा कर पढ़ें व जीवन में कामयाब बने ये मेरी दुआ है ।
वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा ज्वालापुर विधायक जी को छात्रावास व छात्रों के बारे में विस्तार से अवगत कराया ।
प्रातः 10 बजे छात्रावास प्रांगण में शांतिकुंज से पधारे पंडित सीताराम जी व पंडित सुराज शर्मा जी द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन कराते हुए हवन कराया जिसमे अथितियों, अभिभावकों, स्टाफ सहित समस्त छात्रों द्वारा आहुति दी गई । हवन में मुख्य जजमान समाजसेवी श्री भूपेंद्र पंवार व श्रीमती सीमा पंवार रहे । जिनका अमूल्य सहयोग समय समय पर छात्रावास को मिलता रहता है ।
इस अवसर पर आचार्य संजीव जी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर से अध्यापिका कविता धीमान, छात्रावास स्टाफ से नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, हरिओम, मुकेश चंद्र, सत्यवीर, रुस्तम, सूरज सिंह परिवार सहित , अभिभावक व समस्त छात्र उपस्थित रहे ।
अंत में वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा विधायक जी व समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब छात्रावास हेतु सयोग करते रहें ।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *