सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करें देशवासी-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

 

 हरिद्वार समाचार-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि सभी देशवासी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। कोरोना संक्रमितों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। वे खुद कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि दवा के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से योग व प्राणायाम करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वह किसी आपदा से कम नही है। इसलिए उचित यही है कि सरकार और प्रशासन की अपील को माने और अधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाएं, दो गज की दूरी का ध्यान रखें। मिलजुल कर ही किसी भी महामारी को हराया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं कोरोना पाजीटिव होते हुए जिस तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था को संभाल रहे हैं। वह प्रशंसनीय है। देश की सभी राज्य सरकारों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संप्रदाय के लोग अपने पर्वो को सूक्ष्म रूप से घरों में ही मनाएं। विवाह आदि कार्यक्रम भी सूक्ष्म रूप से आयोजित किए जाएं। सतर्कता व नियमों का पालन कर ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *