मनवांछित फल प्रदान करती है मां भगवती-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी विहिप नेता दिनेश भैया ने लिया स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद

 हरिद्वार समाचार- 
 नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में त्रयम्बकेश्वर से आए ब्राह्मणों ने विशेष अनुष्ठान किया। इस दौरान दक्षिण काली की विशेष आरती कर लोककल्याण की कामना की गयी। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि शारदीय नवरात्रों में मां की आराधना का विशेष महत्व है। देवी मां भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करती है। भक्तों के घरों में यश वैभव व सुख समृद्धि का वास होता है। जो श्रद्धालु भक्त मां भगवती की शरण में आ जाता है। उसका जीवन स्वतः ही सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में की गयी मां भगवती की आराधना से अवश्य ही विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी दूर होगी और देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा। इस दौरान श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक दिनेश भैया ने महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संतों के सानिध्य में ही व्यक्ति के उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। संतों द्वारा की गयी पूजा अर्चना से ही देश पर आयी विपदाएं टल जाती हैं। परोपकार के लिए जीवन समर्पित करने वाले संत समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। संतों के आशीर्वाद व मां दक्षिण काली की कृपा से कोरोना महामारी जल्द समाप्त होगी। श्रद्धापूर्वक की गयी मां भगवती की उपासना सहस्त्र गुणा पुण्य फलदायी होती है। व्यक्ति को मोहमाया का त्याग कर धार्मिक क्रियाकलापों में सम्मिलित होकर मां की आराधना करनी चाहिए। नित्य की गयी मां भगवती की आराधना भक्तों का कल्याण करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और सनातन धर्म को उन्नति की ओर अग्रसर करने में संतों का अहम योगदान रहा है। नासिक से आए पंडित अमित ने बताया कि स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में विश्व कल्याण हेतु रोजाना पांच हजार यज्ञ किए जाएंगे और 29 अक्टूबर को 51 हजार यज्ञों का अनुष्ठान पूर्ण होगा। जिससे विश्व में फैली कोरोना जैसी महामारी का विनाश अवश्य होगा इस दौरान अमित, लक्ष्मण, दुष्यंत, रमेश जोशी, अथर्व, दिनेश, उपासनी, नंदकिशोर शर्मा, श्रवण, प्रशांत, अशोक पंडित, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, शिवकुमार शर्मा, अंकुश शुक्ला, अनुज दुबे आदि शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *