दिनांक 01.03.2026
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना की स्तुति के साथ किया गया। इस महोत्सव में संस्थान के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, साथ ही मनोरंजक खेल, मनमोहक संगीत, स्वादिष्ट मिठाइयाँ और एक रोमांचक होली लकी ड्रॉ शामिल थे। छात्रों ने फूलों, गुलाल की होली खेली, एक दूसरे को होली की शुभकॉमनाए दी। इस उत्सव ने पूरे परिसर में एकता, आनंद और एकजुटता का माहौल बनाया। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी झा द्वारा किया गया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी छात्रों एवं शिक्षको को होली त्यौहार की सभी को बधाई दी। प्रधानाचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने सभी को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने और पानी की बर्बादी से बचने के लिए सुरक्षित, अनुशासित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर कल्चरल क्लब के सदस्यों वैष्णवी झा, वन्दना, शशांक, मनीष, स्वाती, दीपशिखा वोहरा, उमराव सिंह एवं ललित जोशी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
