पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ

-पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश के कोने-कोने में हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। देश भर के सभी मंदिरों में भक्तजनों का तांता लगा हुआ है। इस पावन अवसर पर स्वर्गीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं श्रीमती मधुलिका रावत की पुण्य स्मृति में यमकेश्वर के तल्ला बनास में लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया।
 
सुंदर कांड का पाठ प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ किया गया और इसके बाद 12 बजे हवन किया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से लेकर ऋषिकेश और देहरादून से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे।
 
इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक चेतना नेगी ने बताया कि 14 अप्रैल को स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की शादी की शालगिरह भी थी जो कि पिछले साल एक हैलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गए थे, उनकी पुण्य स्मृति में इस सुंदर कांड का पाठ का आयोजन किया गया है।
 
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे। जनरल बिपिन रावत हमारे उत्तराखंड की शान थे और उनके मार्गदर्शन में हमारी सेना स्वदेशी हथियारों के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर रही थी।
 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल के निदेशक डा. मनमोहन सिंह चौहान, आजतक के संपादक मनजीत नेगी, आलम सिंह नेगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर लोगों ने हनुमान जी से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालुओं के प्रति अपनी सुख, समृद्धि बनाये रखे

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *