भगवान श्रीराम के आदर्शो और सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में बड़ी रामलीला का योगदान महत्वपूर्ण-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 9 सितम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़े में श्री रामलीला कमेटी रजि. के पदाधिकारियों का मां मनसा देवी का चित्र और माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। शताब्दी वर्ष मना रही श्री रामलीला कमेटी रजि.के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि बड़ी रामलीला के नाम से मशहूर श्री रामलीला कमेटी रजि. ने रामलीला मंचन के माध्यम से मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शो और सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके लिए रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चढ्ढा व कोषाध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को 27 सितम्बर से शुरू हो रहे रामलीला मंचन में सम्मिलित होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला कमेटी इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रही है। शताब्दी वर्ष में श्रद्धालु दर्शकों को भव्य रामलीला मंचन देखने को मिलेगा। इस दौरान राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, ऋषभ मल्होत्रा, अनिल सखुजा आदि मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *