नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी ।

 
 
  हरिद्वार-आज  नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर व मटकी फोड़ कर धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। 
सर्वप्रथम अतिथि श्री भूपेंद्र पंवार व श्रीमती सीमा पंवार द्वारा दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । विद्यालय के छात्रों छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर सुंदर गीत व नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों, स्टाफ व अपने साथियों का मन मोह लिया । सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद विद्यालय के ही छात्रों द्वारा ऊंचाई पर बंधी मटकी फोड़ी गई । आज के कार्यक्रम में श्रीकृष्ण बने छात्र दीपांशु विशेष आकर्षण रहा । दीपांशु ने छात्रों के साथ मिल कर पहले मटकी फोड़ी उसके बाद सभी छात्रों व स्टाफ के साथ कृष्ण भक्ति गीतों पर नृत्य किया।  
वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया । प्रवीण कपिल ने बताया कि आज के दिन जन्माष्ठमी के अवसर पर  छात्रों ने बहुत ही आनंद उठाया ।  इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों की विभिन्न प्रतिभाओं में निखार आता है ।
अंत मे छात्रों सहित सबके द्वारा झूला झूला कर व आरती की गई , पश्चात सभी को फल व मीठे का प्रसाद वितरण किया गया। 
इस अवसर विद्यालय स्टाफ नितिन, संदीप कुमार, सुबोध कुमार, हरिओम, मुकेश, रुस्तम, सूरज व विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे 

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *