मंदिर की भूमि पर किसी भी प्रकार का कोई निजी निर्माण नहीं किया जाएगा और ना ही ऐसा कोई अनैतिक कार्य किया जाएगा-कुलदीप चैधरी

मुख्यमंत्री से भी मिलेगा प्रतिनिधिमण्डल
हरिद्वार, 21 जुलाई। श्री प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर जगजीतपुर के व्यवस्थापक कुलदीप चैधरी ने ग्राम जगजीतपुर के कुछ असामाजिक लोगों पर मंदिर की भूमि को कब्जा कर खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया है। मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुलदीप चैधरी ने बताया कि लगभग 60 वर्षों से वह और उनका परिवार मंदिर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाते आ रहे हैं। उनके पिता स्वर्गीय चैधरी उमराव सिंह को ब्रह्मलीन महंत हरदेव पुरी महाराज ने मंदिर की व्यवस्था हेतु तत्कालीन समय एक प्रतिज्ञा पत्र प्रदान किया था। जिसके अनुसार वह और उनका परिवार उस समय से ही मंदिर की व्यवस्था का पालन कर रहे हैं और समय-समय पर मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाता है। अभी कुछ समय पहले ही मंदिर की उत्तम व्यवस्था और पुजारी के रहने के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा था कि तभी गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसका विरोध किया जाने लगा और पुजारी को धमकी देकर वहां से भगाया जा रहा है। साथ ही उनको भी वह सामाजिक तत्व लगातार धमकी दे रहे हैं। कुलदीप चैधरी ने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं मंदिर की भूमि पर किसी भी प्रकार का कोई निजी निर्माण नहीं किया जाएगा और ना ही ऐसा कोई अनैतिक कार्य किया जाएगा। जिससे समाज अथवा ग्राम की छवि खराब हो। उन्होंने कहा कि इस बाबत वह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भी मिले थे। उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा और मंदिर की भूमि पर किसी को भी अवैध रूप से काबिज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जो मंदिर की सुचारू व्यवस्था में व्यवधान पैदा कर रहे हैं और समाज में विद्वेष फैलाकर बिना वजह विवाद को जन्म दे रहे हैं। कुलदीप चैधरी ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने जगजीतपुर चैकी पुलिस को तहरीर भी दी है। जिस पर पुलिस ने उनसे व विवाद कर रहे लोगों से कागजात प्रस्तुत करने को कहा है। वे पुलिस को कागजात उपलब्ध करा चुके हैं। जबकि दूसरे पक्ष ने कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही प्रतिनिधिमण्डल के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर और ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रैसवार्ता करने वालों में श्रीमती रजनी वालिया, संदीप राजयान, जितेंद्र चैधरी, दीपक वालिया, अनिल मिश्रा, कुलदीप राणा, विपिन शर्मा, राजेश वालिया, वंशदीप चैधरी, रक्षित वालिया, मितलेश, मनीषा वालिया आदि मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *