पतित पावनी मां गंगा जग की पालनहार है। जो युगों युगों से अविरल व निर्मल बह कर प्राणी मात्र का उद्धार करती चली आ रही है-दीपक बाली

हरिद्वार,  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने हर की पौड़ी पर आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मां गंगा की आरती पर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पतित पावनी मां गंगा जग की पालनहार है। जो युगों युगों से अविरल व निर्मल बह कर प्राणी मात्र का उद्धार करती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति को जनता के बीच पहुंचाएं। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालु भक्तों की आस्था का केंद्र पतित पावनी मां गंगा मोक्षदायिनी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में ही सभी वर्गों का हित समाहित है। उत्तराखंड गठन के बाद प्रदेश का जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पाया है। आम आदमी पार्टी समय-समय पर जनकल्याण के मुद्दों को उठाती रहेगी। हरिद्वार के पूर्व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजय सैनी ने कहा कि पंजाब में मिली बंपर जीत आम आदमी पार्टी के रीति नीति को दर्शा रही है। संपूर्ण देश में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता चला जा रहा है। देश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। लेकिन केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पेट्रोल डीजल और घरेलू सिलेंडर के दामों में रोजाना बढ़ोतरी की जा रही है। आम नागरिक बेतहाशा महंगाई से जूझ रहा है। मगर सरकार जनता के हितों को ध्यान में नहीं रख रही है। मात्र धर्म के मुद्दे पर लोगों को भटकाया जा रहा है। रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर सरकार चुप है। उत्तराखंड का विकास करने में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां फेल साबित हुई है। केंद्र सरकार को महंगाई कम कर लोगों को रोजगार प्रदान करना चाहिए और आम आदमी की हर दिक्कत परेशानी को सुलझाना चाहिए। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, सुनील सैनी, निर्वाण सैनी, शिशुपाल नेगी, तनुज शर्मा उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *