अपर मेलाधिकारी ने 7 मार्च तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए

हरिद्वार समाचार– कुंभ मेला क्षेत्र के घाटों, सड़कों, चैराहों पर स्नान के दिन प्रकाश व्यवस्था को लेकर अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र ने मेला नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को 11 मार्च को महाशिवरात्रि के महत्वपूर्ण स्नान के मद्देनजर इस दिन पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों पर लाइटिंग में दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया कि कई जगह विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन विच्छेदित करने के कारण पथ प्रकाश की समस्या ऐसे क्षेत्रों में हो रही है। अपर मेलाधिकारी डाॅ0 मिश्र ने आपसी समन्वय से काम करने के लिए कहा। एचआरडीए के अधिशासी अभियंता एमएन जोशी ने बताया कि प्राधिकरण 29 पोल पर लाइटिंग की व्यवस्था कर रहा है।  
अपर मेलाधिकारी ने 7 मार्च तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डिवाइडर पर कहां कहां लाइटें नहीं लगी है उसकी रिपोर्ट एक दिन के भीतर प्रस्तुत करें। अपर मेलाधिकारी ने हर जगह कार्य के बाद स्क्रैप व मलबा तुरंत हटवाने और सुरक्षा के दृष्टिकोण चेतावनी संबंधी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
बैठक में यूपीडीसीसी के डीजीएम सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत बीएस पंवार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल पवन कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग उत्तराखंड इंद्र कुमार, सहायक अभियंता यूपीसीएल अक्षय कपिल आदि मौजूद थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *