पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की ओर से दूधाधारी मैदान में सत्संग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 हरिद्वार समाचार– मेलाधिकारी दीपक रावत आज भूपतवाला स्थित दूधाधारी मैदान में पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की ओर से आयोजित भूमि पूजन में पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महंत महेश्वरदास जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, महंत रघुवीरमुनि जी महाराज आदि के साथ भूमि पूजन किया।  
महाकुम्भ 2021 के अंतर्गत पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की ओर से दूधाधारी मैदान में सत्संग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत बुधवार को यहां भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित अम्बादत जी, पंडित तुलसीराम जी ने मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल व संतों के साथ भूमि पूजन कराया। इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से महाकुम्भ मेला सकुशल सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर महंत दुर्गादास जी महाराज, कोठारी दामोदर दास जी महाराज, सचिव व्यास मुनि जी महाराज, स्वामी गोविंदानंद जी महाराज, स्वामी ओंकारानंद जी महाराज, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती आदि मौजूद थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *