स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज व श्रीमहंत हरिगिरी ने की कुंभ परंपराओं पर चर्चा

 

 

 हरिद्वार समाचार– निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कुंभ परंपराओं को लेकर वार्ता की। इस दौरान 2025 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले पर भी दोनों संतों ने चर्चा की। चर्चा के दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारत में जब-जब विपरीत परिस्थितियां आती है तो विभिन्न सम्प्रदायों के सन्त-महात्माओं ने सदैव आगे आकर देश व समाज का सहयोग किया है। आज पूरा देश कोरोना महामारी के प्रकोप को झेल रहा है। महामारी के इस दौर मे संत समाज लगातार सरकार व आमजन का सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि मां दक्षिण काली व गंगा मैया की कृपा से जल्द ही देश कोरोना मुक्त होगा। उन्होंने सभी को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र को आचरण में धारण करें और आदर्श समाज बनाने में सहयोग करें। श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि अनादि काल से ही चली आ रही गुरू शिष्य परंपरा के तहत संत महापुरूष सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन कर रहे हैं। संतों के सानिध्य में संपन्न हुए कुंभ मेले से पूरी दुनिया में प्रसारित हुए धार्मिक व आध्यात्मिक संदेश से भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। सरकार का नेतृत्व, दिशा, मार्गदर्शन और भारतीय संस्कृति का उत्थान भारत के संत महापुरूष समय समय पर करते आ रहे हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *