शाही स्नान के बाद मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया।

 हरिद्वार समाचार– समाचार- महाकुंभ 2021 के तीसरे शाही स्नान बैसाखी (मेष संक्रांति) पर बुधवार को अखाड़ों के शाही स्नान के बाद मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया।
बुधवार शाम जैसे ही सभी अखाड़ों के साधु-संतों का शाही स्नान का क्रम समाप्त हुआ। उसके बाद मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल, एसएसपी कुम्भ जन्मजेय खंडूरी, अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ब्रह्मकुंड में हर हर गंगे का जयघोष करते हुए गंगा स्नान किया। अधिकारियों ने मां गंगा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि मां गंगा, भगवान भोलेनाथ की कृपा से अभी तक के शाही स्नान और अन्य पर्व स्नान सकुशल और निर्विघ्न रूप से संपन्न हुए हैं। सभी के आपसी सहयोग, तालमेल व समन्वय से कुम्भ 2021 की सभी व्यवस्थाएं सकुशल कराने में अभी तक पूर्ण सफलता मिली है। आगे भी हम अपने कार्य और प्रयास में मां गंगा की कृपा से सफल होंगे।
स्नान करने वालों में उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, नोडल अधिकारी मीडिया, कुम्भ मेला मनोज कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश सिंह मेहरा, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में मेला अधिष्ठान के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *