कई पीढ़ीयों के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पूजा अर्चना का अधिकार मिला । स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 31 जनवरी। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि कई पीढ़ीयों के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में कोर्ट द्वारा पूजा अर्चना का अधिकार मिलना सनातनियों के लिए हर्ष और सौभाग्य का दिन है। इसके लिए वाराणसी कोर्ट बधाई की पात्र है। यह पहली जीत है। रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो गया था कि काशी विश्वनाथ मंदिर हिंदुओं का है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण का समय आ गया है। कोर्ट ने हिंदुओं के पक्ष को ध्यान में रखा और अपना निर्णय दिया। अब काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण में अधिक विलंब नहीं रह गया है। जल्द ही काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माण होगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अयोध्या, काशी विश्वनाथ के बाद मथुरा की बारी है। मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए चल रहे अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म लगातार मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ है। जल्द ही काशी विश्वनाथ और मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *