उप मेलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को महाशिवरात्रि स्नान को लेकर पूरी गंभीरता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

हरिद्वार समाचार– मेलाधिकारी और आईजी कुंभ के दिशा निर्देश के क्रम में बुधवार को मेला नियंत्रण भवन में वार रूम के अधिकारियों की बैठक उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को महाशिवरात्रि स्नान को लेकर पूरी गंभीरता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर हर छोटी बड़ी सूचना पर त्वरित रिस्पांस कर आगे कार्यवाही करनी होगी। किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश वाररूम अधिकारियों को दिए। बैठक में पेयजल निगम के सहायक अभियंता आर एस गुप्ता, सहायक अभियंता जल संस्थान गंगा विपिन चौहान, सहायक अभियंता यूपीसीएल नरेंद्र सिंह नेगी, जगदीप कुमार, वैभव शर्मा, अग्नि सुरक्षा अधिकारी प्रांशु बालियान, राकेश ममगाई आदि मौजूद थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *