दिव्य आत्मा थी स्व.हीराबेन मोदी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 30 दिसम्बर। भूपतवाला स्थित श्री सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में भक्त दुर्गादास के संयोजन में संत समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्व.हीराबेन की प्रथम पुण्य तिथी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि माता पिता और गुरू का सम्मान करना भारत की संस्कृति है। भक्त दुर्गादास ने अनोखी पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी की प्रथम पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हीरा बेन दिव्य आत्मा थी। उन्होंने देश को ऐसा होनहार पुत्र दिया है। जिसे पूरा विश्व एक कुशल प्रधानमंत्री और जन-जन के प्रिय नेता के रूप में सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन धर्म संस्कृति को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। वैष्णो देवी गुफा मंदिर में देवी देवताओं के साथ स्व.हीराबेन की प्रतिमा स्थापित कर भक्त दुर्गादास ने मिसाल कायम की है। स्वामी हरिचेतनानंद महाराज व श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नायक देने वाली स्व.हीराबेन अत्यंत धर्म परायण और संस्कारों की प्रतिमूर्ति थी। माता से मिले संस्कारों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। स्वामी ऋषिश्वरानंद, बाबा हठयोगी व महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शीघ्र ही भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। भक्त दुर्गादास ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा विकास पुरूष देने वाली स्व.हीराबेन एक आदर्श महिला थी। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में योगदान करना चाहिए। रूड़़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्व.हीराबेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर और उनकी मूर्ति का अनावरण कर भक्त दुर्गादास और संत समाज ने अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई साधारण पुरुष नहीं है। उनके द्वारा विश्व पटल पर सनातन धर्म को आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है और भारत को विश्व गुरु बनाने की और अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे पुत्र को जन्म देने वाली स्वर्गीय माता हीराबेन मोदी को वे नमन करते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, स्वामी ललितानंद गिरी, बाबा हठयोगी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी देवानंद सरस्वती, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी शिवानंद भारती, गौ गंगा सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, महंत जसविंदर सिंह, स्वामी शिवम महंत, महंत प्रह्लाद दास सहित बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *