भगवान शिव के अंश काल भैरव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। हरबीर सिंह

हरिद्वार
भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं भगवान काल भैरव-महंत कौशलपुरी
हरिद्वार, 2 दिसम्बर। कनखल स्थित श्री काल भैरव मंदिर आश्रम आशारोड़ी में भैरव अष्टमी धूमधाम से मनायी जाएगी। श्री काल भैरव मंदिर के महंत कौशलपुरी महाराज ने बताया कि पांच दिसम्बर को सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के सानिध्य में भव्य रूप से भैरव अष्टमी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रामायण का अखण्ड पाठ, हवन यज्ञ आदि कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। पांच दिसम्बर को भैरव अष्टमी पर भगवान भैरव की विशेष पूजा अर्चना और संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सहित सभी अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। महंत कौशलपुरी महाराज ने बताया कि भैरव अष्टमी के दिन ही भगवान शिव ने काल भैरव के रूप में अवतार लिया था। भगवान काल भैरव की पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना और आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सभी को श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान काल भैरव की आराधना करनी चाहिए। कुंभ मेला 2021 में अपर मेला अधिकारी के पद पर तैनात रहे सरदार हरबीर सिंह ने पत्नि सहित काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की और महंत कौशल पुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। हरबीर सिंह ने कहा कि भगवान शिव के अंश काल भैरव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *