रंगो के त्यौहार होली में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सराबोर हुए एसएसपी हरीद्वार

हरीद्वार

रंगो के त्यौहार होली में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सराबोर हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह व समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण… होली मिलने आई होल्यारों की टोली के साथ सभी ने जमकर लगाया रंग, खेली होली

कैंप कार्यालय रोशनाबाद में शुरुआत में पारंपरिक तरीके से एक दूसरे को गुलाल लगाने व गले मिलने से शुरू हुए “होली के त्योहार” में धीरे-धीरे सभी रंग गए।

सर्वप्रथम अबीर गुलाल के बाद फूलों की होली खेली गई थोड़ी ही देर में रंग भरे पानी की फुहार व संगीत की धुन में सभी थिरकने लगे।

सूक्ष्म जलपान उपरांत सभी के द्वारा एक दूसरे को पुनः होली के पर्व की बधाई देते हुए विदा ली।

एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा इसके पश्चात समस्त राजपत्रित अधिकारीगण समेत थाना सिडकुल, कोतवाली रानीपुर एवं शहर कोतवाली जाकर सभी के साथ होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं जनपद में घट रही समस्त छोटी/बड़ी घटनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *