देश अब झूठे और लुभावने वादो मे फँसने वाला नहीं है-संजीव चौधरी

  हरिद्वार-आज रानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओ ने भाजपा नेता संजीव चौधरी के नेतृत्व मे दिल्ली मे भाजपा सरकार बनने पर टिहरी विस्थापित कार्यालय पर यज्ञ किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जीत के उनके योगदान के लिए बधाई दी

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा दिल्ली मे भी भगवा लहरा गया है देश अब झूठे और लुभावने वादो मे फँसने वाला नहीं है आज एक बार फिर एक और प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास और उन्नति के कार्य पर अपनी मोहर लगा बता दिया की देश में सब से लोकप्रिय नेता वो ही है चौधरी ने कहा कि राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली में बहुत मेहनत की है और उनके प्रयास को भी नकारा नही जा सकता है पुष्कर सिंह धामी भी अब एक बड़े नेता के रूप में देश में पहचान बना चुके है उनका उत्तराखण्ड के विकास मॉडल को आज पूरा देश अपना रहा है और उनकी मेहनत का लोहा मान रहा है चौधरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी आज देश ही नही अपितु दुनिया के सब से लोकप्रिय नेता बन गए है आज दुनिया के अनेक देश आज भारत के विकास मॉडल को अपना कर अपने देश को विकास के मार्ग पर और तेज़ी से बढ़ा रहे है चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड के निकाय चुनाव मे और अब दिल्ली के विधानसभा चुनाव मे भाजपा की जीत देश के मिज़ाज को बता रही है की अब देश पूरी तरह भाजपा को अपना गया है और अब अन्य राज्य मे भी सभी चुनाव मे भाजपा की जीत तय है और आने वाले कई दशक अब भाजपा के ही होने वाले है

यज्ञ करने वालो मे मुख्य रूप से युवा नेता पुष्पेन्द्र गुप्ता संजीव कुमार विजय धिमान मनीष यादव मिथलेश शान्तनु गुप्ता मुनीश देवी राधिका चौधरी अदिति निशान्त सिंह वन्दना गुप्ता रितु सिंह आदि उपस्तिथ रहे

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *