प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 4 दिसम्बर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में जीत होने पर भाजपा नेताओं ने दक्ष महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जो भगवान राम का नाम जपेगा वही भारत पर राज करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचण्ड जीत से यह एक बार फिर साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक अवसर होगा। सैकड़ों वर्षो के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का हिंदू समाज का स्वप्न साकार हो रहा है। हिंदू गौरव की प्रतिष्ठा के इस अवसर को पर्व के रूप में मनाएं। भाजपा के प्रदेश संगठन मंहामंत्री अजय कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है। पूरा देश प्रधानमंत्री की नीतियों पर अपनी मोहर लगा रहा है। इस दौरान भाजपा के संगठन प्रदेश महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सैनी आदि शामिल रहे।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *