कांग्रेस द्वारा जनपद में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी।-सतपाल ब्रह्मचारी

हरिद्वार, 23 नवम्बर– पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि देश को आजाद कराने में कांग्रेस ने निर्णायक भूमिका निभायी है। कांग्रेस द्वारा जनपद में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के ग्रामीण अंचल में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जिसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारत जोड़ो हरिद्वार जिन्दाबाद यात्रा नाम दिया है, में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुट रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में आयोजित की जा रही यात्रा कांग्रेस को मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों का समर्थन कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर आम लोगों के बीच सकारात्मक चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की गरीब जनता महंगाई से परेशान है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाए लोगों को बांटने की नीति पर चल रही है। जनता भाजपा की नीतियों को समझ रही है और बदलावा के लिए कांग्रेस की और देख रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और बेरोजगारी महंगाई जैसी समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान पार्षद महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट्ट, पवन, मुरली मनोहर, पार्षद राजीव भार्गव, नीरव साहू, दीपक जखमोला, नितिन यादव, ओम मलिक पहलवान मौजूद रहे।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *