हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर हसन अंसारी कांग्रेस विधायक द्वारा की जा रही उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। उन्होंने भाजपा में शामिल होकर समाज के साथ समुदाय के उत्थान एवं विकास के लिए काम करने का निर्णय लिया।
लालढांग से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नजर हसन अंसारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नजर हसन अंसारी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की विकास वादी सोच और हर समय जनता के बीच रहकर मदद करना आदि से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने वादा किया कि विधानसभा चुनाव 2027 में अपने समुदाय में पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करुंगा। नजर हसन अंसारी समाज को उपेक्षित किए जाने से आहत थे। कांग्रेस की विधायक ने अंसारी समाज को केवल वोटर बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। समाज के विकास की बात रखने पर उन्हें विधायक द्वारा धमकाया जाता था।
नजर हसन अंसारी ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के काम होता है। उन्होंने अपने समाज के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वोट के लिए इस्तेमाल न हो।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने नजर हसन अंसारी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वे हमेशा विकास को त्वज्यो देते हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ हर किसी को दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *