कैबिनेट मंत्री महाराज ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को बालवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसके सर्वाधिक सदस्य हैं। भाजपा संगठन में एकता, सद्भाव, सामंजस्य, संगठनात्मक सूझबूझ और अंतिम पायदान पर कार्य कर रहे कार्यकर्ता का सम्मान सहित अनेक ऐसे कारण हैं जो भाजपा के विस्तार का प्रमुख कारण है।

श्री महाराज ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार हो चाहे प्रदेश में भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार दोनों ही सरकारें विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *