निर्वाचन क्षेत्रों 09 ब्रहमपुरी एंव 60 हरिलोक तथा नगर पालिका परिषद लक्सर के वार्ड सं0-04 शिवपुरी पूर्वी के रिक्त पदों/स्थानों पर दिनांक 12.06.2022 को मतदान कराया जाना है।

हरिद्वार: जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि) हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्र संख्या – 179 दिनांक 19 मई 2022 एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून के पत्र सं0-1 दिनांक 27 मई 2022 के क्रम में जनपद हरिद्वार के नगर निगम हरिद्वार एंव नगर पालिका परिषद लक्सर के उप निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत नगर निगम हरिद्वार के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों 09 ब्रहमपुरी एंव 60 हरिलोक तथा नगर पालिका परिषद लक्सर के वार्ड सं0-04 शिवपुरी पूर्वी के रिक्त पदों/स्थानों पर दिनांक 12.06.2022 को मतदान कराया जाना है।
     जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि)  ने बताया कि इन प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत निवास करने वाले समस्त मतदाताओं के लिए मतदान करने हेतु दिनांक 12.06.2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, साथ ही सम्बधित निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत पडने वाले शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थाओं/अर्द्ध-निकायों/ वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों/ औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत कार्मिकों/कारीगरो/मजदूरों को मतदान करने हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *