सारा अली खान-श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत पर बड़ी ख़बर !

सारा अली खान-श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत पर बड़ी ख़बर !

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस हफ्ते सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, सिमोन खम्भाटा और रकुल प्रीत को नोटिस भेजने वाली है. इन चारों एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा. दरअसल, एनसीबी का दावा है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने इन चारों एक्ट्रेस का नाम लिया था.

हाल ही में राहिल विश्राम नाम के मुंबई के ड्रग पेडलर को पकड़ा था और अब उसके गिरोह को ढूंढा जा रहा है. बता दें कि रिया ने बताया था कि सुशांत उनसे मिलने से पहले से गांजा लिया करते थे. उन्होंने बताया कि फिल्म केदारनाथ की शूटिंग पर उन्होंने ड्रग्स ज्यादा लेने शुरू कर दिए थे. कहा ये भी जा रहा है कि गांजे से ज्यादा भूख लगती है और केदारनाथ की शूटिंग के बाद सुशांत और सारा के वजन बढ़ गए थे. 

अब एनसीबी बड़े नामों को समन भेजकर उनसे पूछताछ करेगी और बॉलीवुड के कनेक्शन का खुलासा करेगी. सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स का मामला सामने निकलकर आया था. एनसीबी तेजी से इस मामले की जांच कर रही है. ड्रग्स के बॉलीवुड कनेक्शन की तफ्तीश तेजी से हो रही है. अब देखना होगा कि क्या नई बातें सामने आएंगी. 

  • Related Posts

    महिला कमांडो तैयार करने के लिए NSG ने देश में पहली बार शुरू किया ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’

    नई दिल्ली: भारत के आतंकवाद-रोधी ढांचे में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, मानेसर स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ट्रेनिंग एकेडमी ने राज्य…

    जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया।

    हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *