25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बालक-बालिकाओं की रन फाॅर वोट आयोजित की जाएगाी।

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार  सी0 रविशंकर के निर्देशानुसार दिनांक 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बालक-बालिकाओं की रन फाॅर वोट आयोजित की जाएगाी। रन फाॅर वोट प्रातः 08ः30 बजे आर्यनगर चैक से होते हुए भल्ला काॅलेज के निकट स्थित स्टेडियम में सम्पन्न होगी।
25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त विभागों के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित शपथ ग्रहण की जाएगी। इस अवसर पर मतदाताओं के प्रोत्साहन हेतु सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार समस्त कार्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस अवसर पर प्रातः 11ः00 बजे जिलाधिकारी हरिद्वार कलक्ट्रेट भवन झण्डारोहण स्थल पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाएंगे तथा 18 से 19 आयु वर्ग के प्रथम बार मतदाता के रूप में पंजीकृत मतदाताओं को बैज से सम्मानित करते हुए फोटो पहचान पत्र वितरित किये जाएंगे। इसके उपरांत प्रातः 11ः30 बजे देवपुरा चैक से भीमगोडा बैरियर तक जिलाधिकारी द्वारा देवपुरा चैक पर रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली प्रारम्भ की जाएगी

Related Posts

महिला कमांडो तैयार करने के लिए NSG ने देश में पहली बार शुरू किया ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’

नई दिल्ली: भारत के आतंकवाद-रोधी ढांचे में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, मानेसर स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ट्रेनिंग एकेडमी ने राज्य…

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया।

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस अवसर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *