देहरादून समाचार– विश्व दृष्टि दिवस यानि ‘वर्ल्ड साइट डे’ के अवसर पर रविवार को राज्य की राजधानी में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा द टाइम्स ऑफ इंडिया, ई-रोटरी क्लब, देहरादून साइक्लिंग क्लब और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), देहरादून के साथ किया गया।

रैली को मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार सिन्हा, आईजी उत्तराखंड पुलिस ने झंडी दिखाकर रवाना किया। आईएमए देहरादून के अध्यक्ष श्री अमित सिंह भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रतिभागियों में आईएमए के चिकित्सक, फिटनेस ग्रुप ऑफ डॉक्टर्स, ऋषिकेश से रेड राइडिंग ग्रुप, देहरादून साइक्लिंग क्लब और अन्य शामिल थे।

‘लव योर आइज़’ की थीम वाली टी-शर्ट और कैप पहने साइकिल सवारों ने दृष्टि आई इंस्टीट्यूट, सुभाष रोड से शहंशाही आश्रम तक साइकिल रैली की।

इस दौरान दृष्टि आई इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ गौरव लूथरा ने स्वस्थ शरीर के लिए फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। “हर दिन खुले आसमान के नीचे एक घंटे का आउटडोर समय – चाहें उसमें आप जॉगिंग करें या साइकिल चलायें या कुछ खेलें – वास्तव में आपको और आपकी आंखों को विभिन्न बीमारियों से मुक्त कर सकता है।”

विश्व दृष्टि दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को आंखों के स्वास्थ्य के वैश्विक मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया जाता है। आँखों से जुड़ी तमाम बीमारियों को मात्र एक वार्षिक नेत्र जांच द्वारा समय पर नियंत्रित कर उनका उपचार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी: मदन कौशिक* *प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश* *फसलों, पशुधन, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कर समयबद्ध राहत सुनिश्चित करने को कहा* *हरिद्वार 10 अक्टूबर 2026* प्रदेश में 09 अक्टूबर 2026 को हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए व्यापक नुकसान तथा जन-धन एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षति को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने आपदा एवं पुनर्वास विभाग के सचिव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने निर्देश दिए कि प्रदेश के समस्त जनपदों में संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वेक्षण के दौरान फसलों को हुए नुकसान के साथ-साथ पशुधन, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षति का भी आकलन किया जाए, ताकि प्रभावितों की वास्तविक स्थिति का पता लगाकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संबंधित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और नुकसान का सही आकलन सुनिश्चित करें। सर्वेक्षण एवं आकलन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो, ताकि पात्र लोगों को समय पर राहत मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को शासन के प्रचलित नियमों और निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुमन्य मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि राहत वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए तथा वास्तविक प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राहत एवं सहायता से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को कठिन परिस्थितियों में समय पर सहायता मिल सके।