वैक्सीनेशन मेला 18 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2021 तक

 देहरादून समाचार– जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जनपद में वैक्सीनेशन मेला 18 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2021 तक मनाया जा रहा है जिसके तहत दूसरी डोज लेने वाले जनपद के नागरिकों को पुरस्कृत करने हेतु कूपन निर्गत किये जा रहे हैं। इन कूपनों को रेडमाइजेशन के माध्यम से साप्ताहिक एवं मेगा ड्राॅ की तिथियों में परेड ग्राउण्ड मैदान में सांय 05ः00 बजे लक्की ड्रा आयोजित किये जायगें।
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन स्मार्ट सिटी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से इस अनुपम पहल का पहला साप्ताहिक लक्की ड्राॅ 23 अक्टूबर शनिवार को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन/कार्यक्रम को प्रायोजित करने का कार्य स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन मेले में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी कराये जाने हेतु व्यापार संघ, नगर निगम पार्षदों, ग्राम प्रधानों स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से पल्टन बाजार, पेसिफिक माल, सीएससी, पीएचसी, एसडीएच, डीएच समेत विभिन्न जम्बो साइटस पर जाकर कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लेने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम साप्ताहिक लक्की ड्राॅ के तहत विजेता प्रतिभागियों को उपहार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के जो भी नागरिक कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज लेने से छूट गये हैं वे इस मेगा वैक्सीनेशन मेले में अपना पंजीकरण कर कोविड का टीका अवश्य लगाएं ताकि प्रशासन के स्लोगन “त्यौहार का मजा तभी है, जब दूसरा डोज लगा है, को सार्थक बनाने में अपना सहयोग दें।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *