निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर लाभ उठायें

 देहरादून- मुख्यमंत्री  श्री पुष्कर सिंह धामी  के ‘जन सेवा सर्वोपरि के मूल मंत्र की प्रेरणा से यूपीसीएल द्वारा कल दिनांक 25 मार्च, 2025 को प्रदेश भर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रबन्ध निदेशक  के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों जिनमें देहरादून शहर में क्रमशः आराघर बिजलीघर में वेलमेड अस्पताल, मोहनपुर बिजलीघर में ग्राफिक एरा अस्पताल, 18 ई०सी० रोड़ कार्यालय परिसर में प्रेमसुख अस्पताल, बिन्दाल बिजलीघर में सी०एम०आई० अस्पताल एवं अजबपुर बिजलीघर में कैलाश अस्पताल द्वारा जाँच शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त रूद्रपुर मण्डल कार्यालय में मेट्रो अस्पताल, दिल्ली, हल्द्वानी जोन कार्यालय में उजाला सिग्नस अस्पताल, हल्द्वानी व हरिद्वार जोन कार्यालय में मेट्रो अस्पताल, हरिद्वार द्वारा जाँच शिविर आयोजित किये जायेंगे। इन शिविरों में प्राथमिक चिकित्सा हेतु जनरल फिजिशियन, नाक कान गला, स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे एवं मुख्य रूप से बी०पी०, शुगर इत्यादि के टेस्ट निःशुल्क किये जायेंगे।

सम्मानित प्रदेश वासियों से निवेदन है कि निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर लाभ उठायें

Related Posts

जिला कारागार हरिद्वार में योग केन्द्र के स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार जिला कारागार हरिद्वार में मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जेल श्रेणी-1 के सान्निध्य में आज भारतीय योग संस्थान का योग केन्द्र स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर “भारतीय…

चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मार्च 2026 सूबे में संचालित चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *