स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत लगाया जा रहे स्वास्थ्य शिविरो में क्षेत्रवासियों का किया जा रहा है निःशुल्क उपचार

 

 

*हरिद्वार 25 सितंबर 2025*
            जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर पखवाड़े आयोजित किए जा रहे है जिसके उद्देश्य अधिक से अधिक जनपद वासियों का  निःशुल्क स्वास्थ्य  सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अध्यक्ष नगर पंचायत इमलीखेड़ा मनोज कुमार सैनी ने किया।

              स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे
स्वास्थ्य शिविरो के माध्यम से क्षेत्रवासियों का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है,जिसके लिए उन्होंने सभी से आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविरो का लाभ लेने का आवाह्न किया है,उन्होंने क्षेत्रवासियों से उपेक्षा की है कि आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंच कर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने अवगत कराया है कि आज आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में 221 लोगों का पंजीकरण एवं उपचार किया गया है जिसमें जनरल सर्जरी के 38, बालरोग के 21,दंत चिकित्सा के 13, प्रसूति एवं स्त्री रोग के 52, , बीपी 82, शुगर 67, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग 28, एएनसी 17, बलगम जांच के सैंपल 27, तथा 15 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं 64 लोगों के एक्सरे किए गए तथा 18 दिव्यांग प्रमाण पत्र भी लाभार्थियों को वितरित किए गए।
             इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुड़की डॉ० रमेश कुंवर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राव अकरम,डॉ डिल्ली रमन, डॉ राजकुमार ,डॉ राजीव रंजन तिवारी,डॉ राजकेश पांडे,डॉ श्रेयांश सैनी,डॉ पृथा चौधरी,डॉ शिखा सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *