राजकीय मेडिकल कालेजों को शीघ्र मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी- डॉ धन सिंह रावत

 

देहरादून, 14 दिसम्बर 2024

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं स्टेट कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 1314 पदों पर शीघ्र नियुक्ति दी जायेगी।

सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा नर्सिंग अधिकारियों के1455 पदों के सापेक्ष 1314 पदों का परीक्षा परिणाम घोषित कर चयन सूची जारी कर दी है। 107 आरक्षित पदों पर अभ्यर्थी न मिलने से इन्हें कैरी फॉरवर्ड किया गया है जबकि 34 पद पर नियुक्ति कोर्ट के फैसले के अनुरूप की जाएगी। डॉ रावत ने बताया कि नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से मेडिकल कालेजों में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होगा साथ यह आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।

 

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *